छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में चाची और नाबालिग भतीजी से झारखंड के 3 युवकों ने गैंगरेप किया। वारदात के बाद युवकों ने कहा कि किसी को बताओगे तो जान से मार डालेंगे। धमकी के बाद महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में झारखंड के कुसुमियादागर निवासी सैयद अली (21), फैयाज अंसारी (22) और सोनू अंसारी (30) शामिल हैं। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने ASI रोशन लकड़ा को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही सनावल थानेदार गजपति मिर्रे को लाइन अटैच किया गया है। ASI और थानेदार के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। करीब 3 महीने बाद 3 दिसंबर को नाबालिग से गैंगरेप और महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर केस दर्ज किया गया। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 7 सितंबर 2025 को 25 साल की विवाहिता अपनी भतीजी (14) के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थी। इस दौरान झारखंड के 3 युवक सैयद अली, फैयाज अंसारी और सोनू अंसारी जंगल में मिले। तीनों आरोपियों ने चाची-भतीजी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जंगल में वारदात के बाद आरोपियों ने चाची-भतीजी को धमकाया। आरोपियों ने कहा कि किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से हाथ धो बैठेगो। इसके बाद तीनों आरोपी चाची-भतीजी को जंगल में छोड़कर भाग गए। चाची-भतीजी किसी कदर जंगल से अपने घर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक वारदात के बाद से महिला सदमे में थी। महिला ने रात में 7 सितंबर की रात ही घर के पटाव में चढ़कर फांसी लगा ली। 8 सिंतबर को महिला का शव मिला तो पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मध्यप्रदेश काम करने गया था पति परिजनों ने बताया कि महिला का पति काम करने मध्यप्रदेश के जबलपुर गया था। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया। बाद में पता चला कि, महिला और नाबालिग के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी फौरन सनावल पुलिस को दी, लेकिन सनावल पुलिस ने FIR तक दर्ज नहीं की। महिला के पिता ने सनावल पुलिस को आवेदन दिया। आरोपियों के खिलाफ SDOP रामानुजगंज से शिकायत भी की थी। महिला के पिता ने भी आरोप लगाया था कि झारखंड के युवकों ने उनकी बेटी को फोन कर जंगल में बुलाया था। इसके बाद गैंगरेप किया और उसकी हत्या भी कर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया और न ही मामले की जांच की। शिकायत मिलने पर IG ने लिया एक्शन बलरामपुर पुलिस ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं की तो नवंबर में महिला के पिता ने इसकी शिकायत सरगुजा IG दीपक कुमार झा से की। IG ने मामले की जांच कराई। जांच में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने की पुष्टि हुई। सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने बताया कि, नाबालिग से गैंगरेप और महिला के आत्महत्या करने के मामले में सनावल थाने में 3 महीने बाद 2 FIR दर्ज की गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। तीनों आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। ……………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… नाबालिग लड़की को किडनैप कर नर्सरी में गैंगरेप:बलरामपुर में दिवाली की शाम पटाखा फोड़ रही थी, 3 युवक उठाकर ले गए, आरोपी अरेस्ट छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 3 युवकों ने नाबालिग छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप किया है। दिवाली की शाम घर से कुछ दूर पर पटाखा फोड़ रही नाबालिग को तीनों युवक जबरन उठाकर ले गए। फिर पानी टंकी से लगी नर्सरी में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पढ़ें पूरी खबर…


