महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की कल अंतिम तिथि है। स्नातकोत्तर परीक्षा पूर्वार्ध एवं उत्तरार्ध एमए, एमकॉम, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स, स्नातक परीक्षा तृतीय वर्ष बीए, बीकॉम, बीएससी, स्नातक परीक्षा द्वितीय वर्ष बीए, बीकॉम, बीएससी, स्नातक द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष वार्षिक स्कीम बीए ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स, बीएससी होम साइंस, बीएससी आईटी, बीएससी नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस, बीसीए के विद्यार्थी बिना विलम्ब शुल्क 7 जनवरी तक कर सकते हैं। इसमें 100 रुपए लेट फीस के साथ 13 जनवरी तक और परीक्षा शुल्क के बराबर लेट फीस के साथ 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थी एमडीएस विवि की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। ई-मित्र कियोस्क से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। भुगतान डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है। सीएसवी फॉर्मेट में फाइल अपलोड करने की अंतिम तिथि 12 तक बढ़ाई आईसीसीसी 2025 का आयोजन 27 व 28 को


