युवती के सिर पर धारदार हथियार से वार:जीजा को बचाने पहुंची थी, गंभीर रूप से घायल; दो आरोपी हिरासत में

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत भादोडीह में एक लड़की पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल की पहचान रूमी खातून (19) पिता श्मसुद्दीन खान के रूप में कई गई है। घटना को लेकर घायल के पिता ने तिलैया थाना में आवेदन दिया है। श्मसुद्दीन खान ने बताया कि उनके दामाद साहेब खान रविवार की रात करीब 10 बजे बाजार से घर जा रहे थे। इसी बीच भादोडीह उर्दू विद्यालय के पास अरमान मलिक, फिरोज खान, इरफान अंसारी, मिस्टर खान व अन्य लड़कों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरमान मलिक ने रूमी के सिर पर किया हमला इसकी सूचना पाकर रूमी और उसके एक अन्य बहनोई हरून खान मौके पर पहुंचे। इतने में अरमान, उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने इन लोगों पर पथराव कर दिया। अरमान मलिक ने रूमी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और आनन फानन में उसे झुमरीतिलैया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया। इसके बाद सदर में उसका प्रारंभिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। मुख्य आरोपी पहले भी जा चुका है जेल इधर, घायल के पिता ने इसकी सूचना तिलैया पुलिस को दी। पुलिस ने फिरोज और इरफान को हिरासत में ले लिया। जबकि घटना का मुख्य आरोपी अरमान मलिक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस घटना का मुख्य आरोपी अरमान मलिक एक आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है, जो पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले को लेकर 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *