छत्तीसगढ़ में पत्रकार की हत्या, 3 अरेस्ट:सड़क घोटाला सामने लाए थे; आरोपियों ने गला घोटा, फिर सिर पर कुल्हाड़ी मारी, ढाई इंच का घाव मिला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में शनिवार को नए खुलासे हुए। पुलिस ने 3 आरोपी दिनेश, रितेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार किया है। इसमें 2 आरोपी मृतक के चचेरे भाई हैं। पुलिस ने एक अन्य रिश्तेदार सुरेश चंद्रवंशी को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन वो फरार है। उधर, मुकेश का आज पोस्टमॉर्टम भी हुआ। इसमें पता चला कि पहले पत्रकार का गला घोटा गया। बाद में सिर पर कुल्हाड़ी मारी गई। इससे सिर पर ढाई इंच घाव हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद मुकेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच सरकार ने जांच के लिए IPS मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एसआईटी बनाई है। इससे पहले दिन भर पूरे छत्तीसगढ़ में मुकेश की हत्या के विरोध में धरना-प्रदर्शन हुए। हत्या की वजह सड़क घोटाला
इस मामले में अभी पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 100 करोड़ से ज्यादा लागत की एक सड़क के निर्माण में घपले को लेकर मुकेश ने लगातार खबरें की थीं। इस सड़क का काम उसके दूर के रिश्तेदार को ही मिला था। इन खबरों से ठेकेदार नाराज था। पत्रकार मुकेश 2 दिन से लापता थे, साथी पत्रकारों ने लाश खोजी सुरेश का बैंक एकाउंट फ्रीज, दिन भर विरोध प्रदर्शन
आईजी सुंदरराज ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि सुरेश को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन वो फरार है। 3 बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है। वहीं, आरोपियों के ठिकाने पर बुलडोजर भी चलाया गया है। इस घटना के विरोध में दिनभर प्रदर्शन हुआ। पत्रकारों ने बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर 4 घंटे तक चक्काजाम किया। वहीं, रायपुर में भी धरना प्रदर्शन किया गया। पत्रकारों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। बिलासपुर, सरगुजा प्रेस क्लब ने भी दोषियों को फांसी देने की मांग की है। उधर, इंडियन प्रेस क्लब और वुमन प्रेस क्लब ने भी दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। प्रियंका गांधी ने कहा- सख्त कार्रवाई हो
प्रियंका गांधी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विभाग के सड़क घोटाले का खुलासा मुकेश ने किया था। यहां भ्रष्टाचार हो रहा है। साफ है, अरुण साव भ्रष्ट हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता ही हर अपराध में शामिल क्यों होते हैं? सुरेश चंद्राकर को कांग्रेस ने पदाधिकारी बनाया। उसे जिला महामंत्री का पद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *