दूल्हा दुल्हन ने पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश:भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने रिंग सेरेमनी के बाद किया वृक्षारोपण

सवाई माधोपुर में रविवार शाम को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब दूल्हा दुल्हन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रिंग सेरेमनी के बाद वृक्षारोपण किया। पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दरअसल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष मुरली गौतम की रविवार शाम को रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रणथम्भौर रोड स्थित होटल हिल व्यू रिसोर्ट में आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में शिरकत की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की उद्देश्य से यहां दूल्हा दुल्हन की ओर से वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि यह एक अभिनव पहला है जब इंसान जीवन के महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर रहा हो और वृक्षारोपण कर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इस दौरान दुल्हा-दुल्हन ने संकल्प लिया कि वह इस पेड़ का ख्याल अपने बच्चे की तरह रखेंगे और इसकी पूरी देखभाल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान यहां शिशु बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. अतुल जैन, भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, आकाश भारद्वाज, अमन चौधरी सत्यनारायण धाकड़, ओम सुवालका, अनमोल तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *