सतना जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान बेचने वाले किसानों को भुगतान की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक दिसंबर से शुरू हुई खरीदी के सात दिनों में 5,670 किसानों ने लगभग 27 करोड़ रुपए की धान बेची है, लेकिन किसी भी किसान को अभी तक भुगतान नहीं मिला है। जिले में धान उपार्जन के लिए कुल 103 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 39 केंद्रों पर सात दिन बीत जाने के बाद भी खरीदी कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे अन्य पंजीकृत किसान अपनी धान बेचने के लिए परेशान हैं। इस वर्ष धान बेचने के लिए करीब 61 हजार किसानों का पंजीयन किया गया है। उपार्जन कार्य आगामी 20 जनवरी तक जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि अब तक किसानों से 1 लाख 14 हजार मीट्रिक टन (एमटी) धान का उपार्जन किया गया है। इसके विपरीत, उपार्जन केंद्रों से नागरिक आपूर्ति निगम (नान) द्वारा केवल 10 हजार 412 एमटी धान का ही परिदान करवाया गया है। इसी वजह से किसानों के भुगतान की ऑनलाइन प्रक्रिया में बाधा आ रही है। फैक्ट फाइल-


