थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। सोमवार सुबह थाईलैंड ने कंबोडिया के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। थाईलैंड का कहना है कि उसने सिर्फ उन सैन्य ठिकानों एयरस्ट्राइक की है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब सिर्फ दो महीने पहले दोनों देशों के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मौजूदगी में शांति समझौता हुआ था। अब वह समझौता टूटता हुआ दिखाई दे रहा है। थाई सेना का दावा है कि कंबोडिया ने पहले उनकी सीमा पर हमला किया था, जिसमें एक थाई सैनिक की मौत हो गई और दो घायल हुए। थाईलैंड के मुताबिक कंबोडिया कई दिनों से सीमा पर भारी हथियार जमा कर रहा था और अपनी सेना को नई जगहों पर तैनात कर रहा था। इसी वजह से उन्हें हवाई हमला करना पड़ा। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से बॉर्डर पर मौजूद एक प्राचीन शिव मंदिर प्रीह विहियर (प्रिय विहार) को लेकर विवाद है। यह मंदिर कंबोडिया की बॉर्डर में है, लेकिन आसपास की जमीन पर दोनों देश अपना अधिकार बताते हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…


