अमीन भर्ती परीक्षा…प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा:केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर था प्रतिबंध

जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत अमीन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर ने आयोजित की। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें प्रदेशभर से हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नकल रोकने के लिए पुलिस बल और पर्यवेक्षक दल तैनात किए गए थे। केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल , घड़ी, ब्लूटूथ और अन्य गैजेट्स पर प्रतिबंध था। कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुरक्षा कारणों से दो चरणों की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। अधिकारियों ने परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से मध्यम परीक्षा के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से मध्यम था। इसमें भू-अभिलेख, सर्वेक्षण, चकबंदी, राजस्व संहिता, गणित, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल थे। गणित और भू-अभिलेख में तकनीकी प्रश्न कुछ परीक्षार्थियों के अनुसार, गणित और भू-अभिलेख से संबंधित प्रश्नों में तकनीकी समझ की आवश्यकता थी, जबकि सामान्य ज्ञान का स्तर सरल था। कई उम्मीदवारों ने समय प्रबंधन को सबसे बड़ी चुनौती बताया। अब सभी को परिणाम जारी होने का इंतजार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *