डीग में NSUI की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देश पर NSUI के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने यह नियुक्तियां की हैं। इसमें अंकित कोली को जिला प्रवक्ता और शुभम नसवारिया को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन नियुक्तियों के तहत, डीग के तबैला मोहल्ला निवासी अंकित कोली को जिला प्रवक्ता का पदभार सौंपा गया है। वहीं, खाती वाली गली निवासी शुभम नसवारिया को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद शुभम नसवारिया का स्थानीय लोगों ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। शुभम नसवारिया पूर्व में भी कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।


