5 साल तक समलैंगिक रिश्ते (लेस्बियन) में रहने का दावा करने वाली दोनों युवतियां अब दोस्त बनकर रहेगी। दोनों परिवारों में इसको लेकर रजामंदी बन गई है। सहारनपुर में 6 घंटे तक थाने में पंचायत हुई। जिसमें ये फैसला हुआ है कि समय-समय पर दोनों को मिलाया जाएगा। परिवार के समझाने के बाद मुस्लिम और हिंदू दोनों युवतियां अपने-अपने घर चली गई। जाने से पहले वे एक दूसरे से गले मिली। लिपटकर खूब रोई। एक दूसरे को न भूलने और मिलते रहने का वादा किया। दोनों की बातें सुनकर वहां खड़े लोग भावुक हो गए। इस घटना की चर्चा अब सहारनपुर और उसके आस पास के जिलों में हो रही है। मामला मंडी थाना क्षेत्र का है। सबसे पहले पूरी घटना पढ़िए 6 दिसंबर को सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र में हिंदू युवती कशिश(बदला हुआ नाम) अचानक से 3 बच्चों की मां हिना (बदला नाम) के घर पहुंच गई। इसके बाद से घर में हंगामा मच गया। दोनों महिलाएं समलैंगिक रिश्ते (लेस्बियन) में होने की बात कहने लगीं। दोनों ने कहा कि एक साथ एक छत के नीचे पति-पत्नी की तरह रहना चाहती हैं। कशिश शाहजहांपुर की रहने वाली है। उसकी तलाश में मां और भाई भी सहारनपुर पहुंच गए। इसके बाद वहां झगड़ा होने लगा। कहासुनी ज्यादा होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी को थाने ले गई। यहां दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। 5 साल पहले ऑनलाइन हुई थी दोस्ती
मंडी में खाताखेड़ी इलाके में हिना (नाम बदला हुआ) अपने पति और 3 छोटी बच्चियों के साथ रहती है। 5 साल पहले ऑनलाइन जॉब प्लेटफॉर्म पर उसकी कशिश (नाम बदला हुआ) से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी। फिर रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार तक पहुंच गया। हिना बताती है कि कशिश केमिस्ट है। वो मेरा और मेरे बच्चों का बहुत ध्यान रखती है। हम लोग 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे। मार्च में हम 17 दिन के लिए घूमने भी गए थे। हम पति-पत्नी की तरह एक साथ रहना चाहते थे। लेकिन कशिश के परिवार वाले रिश्ते के खिलाफ हैं। हिना की 9 साल पहले शादी हुई थी
हिना बताती है- मेरी शादी को 9 साल हो चुके हैं। मेरे पति ने मुझे कभी सपोर्ट नहीं किया। जब घर में प्यार नहीं मिलता है, तभी लोग बाहर जाते हैं। कशिश की स्थिति भी ऐसी है। हमारा अटैचमेंट भी ऐसे हुआ। मेरे पति भले ही दोनों को रखने की बात कर रहे हैं, लेकिन हम इस बात के लिए राजी नहीं। हिना ने कहा- मेरे पति पहले मारपीट करते थे, तब मैं अपने मायके चली जाती थी। पहले हमारे बीच तीन बार तलाक की बात हो चुकी है। कशिश के परिवार के लोग भले ही उसे ले जाना चाहते हैं, लेकिन मुझे पता है, वो मेरे बिना अलग नहीं रह सकती। कशिश बोली- हम लोग 15 पति-पत्नी की तरह साथ रह चुके हैं
वहीं, कशिश ने पुलिस को बताया- मैं केमिस्ट हूं और ठीक-ठाक कमा लेती हूं। हम दोनों एक ही कंपनी के लिए ऑनलाइन काम करते थे। तभी धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार तक पहुंच गया। मार्च में हम दोनों 15 दिन तक साथ रहे। घूमे-फिरे। पति-पत्नी की तरह जीवन जीया। मैं पति बनकर हिना के साथ रहना चाहती थी। लेकिन हमारा परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है। इसलिए हम दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया है। कशिश बोली- मेरे परिवार में मुझे टॉर्चर किया
कशिश ने बताया- 15 दिन बाद जब मैं हिना के साथ घूमने के बाद घर लौटी, तो परिवारवालों ने मेरे साथ मारपीट की। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यहां तक परिवार ने मुझे जबरन मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। हाल ही में डिस्चार्ज होने के बाद मैं 6 दिसंबर को सीधे सहारनपुर आ गई और हिना के घर जा पहुंची। कशिश की मां बोली- मेरी बेटी को फंसाया गया
उधर, इस बारे में कशिश की मां का कहना है- ये मुस्लिम महिला हिना हमारी बेटी को 26 मार्च को किडनैप कर चुकी है। इसने मेरी बेटी का हैवी ब्रेनवॉश किया है। हम अभी तक इलाज करा रहे हैं, लेकिन ये ठीक नहीं हो पाई। 2 दिसंबर, 2024 को एक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई थी। 4 दिसंबर को इसका नाम लेते हुए फिर से भाग आई। ये औरत अपने पति के साथ मिली हुई है। ये जिहादी साजिश है। हमारी बच्ची के साथ गलत काम करके गलत इस्तेमाल करना चाह रही। हिना बहुत बड़े गिरोह से जुड़ी है। इसके साथ मायके और ससुराल वाले भी मिले हुए हैं। तभी तो कोई सामने नहीं आ रहा। मैं अपनी बेटी को लेने सहारनपुर तक आ गई। ये 3 बच्चों की मां होकर ये सब कर रही, लेकिन इसे कोई रोक नहीं रहा। —————————- ये खबर भी पढ़ें… यूपी की गिटार वाली दुल्हन को बिना घूंघट देखिए, म्यूजिक की प्रोफेसर, मुंह दिखाई में गाना गाया गाजियाबाद की गिटार वाली दुल्हन इन दिनों इंस्टाग्राम, फेसबुक पर वायरल हो रही है। पेशे से असिस्टेंट प्रोफेसर तान्या सिंह के उस वीडियो को खूब वाहवाही मिल रही है। ये वीडियो उनकी शादी के बाद मुंह दिखाई की रस्म का है। पढ़िए पूरी खबर ———– ये भी पढ़ें- एक गोली से DJ पर नाच रहे चाचा-भतीजे की मौत:एक की गर्दन चीरते हुए दूसरे के सिर में धंसी; एटा से आज बारात जानी थी यूपी के एटा में डीजे पर नाच रहे चाचा-भतीजे की एक गोली से मौत हो गई। गोली पहले भतीजे सोहेल (11) की गर्दन चीरती हुई निकली, फिर चाचा शाहरुख (17) के सिर में जा धंसी। दोनों फूफा के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। रविवार को बारात जानी थी। पढ़िए पूरी खबर…


