दुर्ग में टैंकर ड्राइवर से लूट:गुगल मैप से रास्ता देखकर भटका ड्राइवर, बिरेझर गांव में पहुंचा तो आग ताप रहे लूटेरों ने लूटा

दुर्ग जिले के लिटिया-सेमरिया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लूट का एक मामला सामने आया है। यहां पर एक डिजल टैंकर के ट्रक ड्राइवर से अज्ञात चार लड़कों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। टैंकर ड्राइवर डिजल खाली कर लौट रहा था, गुगल मैप से रास्ता देखकर आगे बढ़ रहा था, लेकिन रास्ता भटक गया और बिरेझर गांव पहुंच गया। यहां टैंकर चालक को रोककर उससे नगद, दस्तावेज और मोबाइल लूट लिया गया। राजनांदगांव से डीजल खाली कर लौट रहा था ड्राइवर
प्रार्थी ने बताया कि 06 दिसंबर को गुजरा लखौली इंडियन आयॅल डिपो से टैंकर क्रमांक CG06HE6113 से डिजल पेट्रोल लेकर अपने हेल्पर अंकित यादव के साथ ओम शांति फयूल सहसपुर दल्ली खैरागढ रोड राजनांदगांव गया था। पेट्रोल पंप में डिजल पेट्रोल खाली करने के बाद वापस गुजरा लखौली जा रहा था। गूगल मैप से रास्ता भटक गया और गांव के रास्ते मेन रोड आ रहा था। रात करीब 11 बजे ग्राम बिरेझर प्रवेश द्वारा के पास पहुंचा तो यहां पर 3-4 लड़कों ने जबरदस्ती गाड़ी को रुकवाया। आग ताप रहे थे लूटेरे, ब्रेकर के पास गाड़ी धीमी हुई तो बनाया निशाना
पीड़ित टैंकर चालक वंशराज यादव (50) ने लिटिया सेमरिया चौकी पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार वंशराज यादव, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यहां वो गुजरा में अपने हेल्पर अंकित यादव के साथ जब हम ग्राम बिरेझर के प्रवेश द्वार के पास पहुंचा तो ब्रेकर की वजह से गाड़ी धीमी करनी पड़ी। यहां पर सड़क किनारे ताक पर बैठे लूटेरे आग ताप रहे थे। गाड़ी की रफ्तार कम होते ही उन्होंने टैंकर को रुकवा लिया। चालक की तरफ का दरवाजा खोलकर कॉलर व पैर पकड़कर खींचने की कोशिश की। हेल्पर ने किसी तरह बीच-बचाव किया। डर की वजह से भागे, अगले दिन पुलिस के पास पहुंचे
लूटेरों ने मोबाइल, पर्स और 3000 रुपए नकदी ड्राइवर से ले लिया। इसके बाद पैंट की जेब से पर्स, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड भी लूट लिया। प्रार्थी का कहना है कि घटनास्थल पर स्ट्रीट लाइट जल रही थी, इसलिए यदि आरोपी सामने आएंगे तो पहचान सकता हूं। पीड़ित ने बताया कि वारदात के बाद वे घबराकर मेन रोड की ओर लौटे और पेट्रोल पंप के पास वाहन रोककर रात भर वहीं रहे। अगले दिन चौकी पहुंचकर लूट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। मामले को विवेचना में लिया गया है। अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटनास्थल आसपास के मार्गों और गांव में संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *