भीलवाड़ा की पुर थाना पुलिस ने एक युवक का किडनेप ओर मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात के काम में ली बिना नंबर की सफेद अल्टो कार भी जब्त की है। यह था मामला पुर थाना प्रभारी कन्हैया लाल ने बताया की 4 दिसंबर को पुर थाना क्षेत्र के गठीला खेड़ा शारदा ड्रीम सिटी निवासी सीमा सुथार ने एक रिपोर्ट दी थी जिसमे बताया कि उसके पति राजू सुथार को 3 दिसंबर की रात 8 बजे गठीलाखेड़ा स्थित डेयरी और टी स्टॉल से बिना नंबर की कार में सवार 3-4 लोग जबरन उठाकर ले गए।करीब दो घंटे बाद पति का फोन आया, जिसमें उसने कहा कि 5 लाख रुपए का इंतजाम कर, नहीं तो मैं मर जाऊंगा। इसके बाद फोन कट गया। पुलिस ने टीम का गठन किया इस मामले में पुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मांडल सीओ राहुल जोशी के सुपरविजन में टीम गठित की।डीएसटी टीम को भी सक्रिय किया गया। पुलिस ने अपहृत राजू सुथार को करीब चार घंटे बाद बड़लियास से सुरक्षित बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज ओर लोकल पुलिसिंग से दो को पकड़ा सीसीटीवी फुटेज, डेटा एनेलेसिस और परंपरागत पुलिसिंग के जरिए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।इनमें अपहरण, मारपीट, धमकी और अवैध वसूली के प्रयास के मामले दर्ज हैं। इनको किया गिरफ्तार विनोद पुत्र लादूलाल जाट निवासी दांथल थाना सदर, कैलाशनाथ पुत्र देवीलाल नाथ निवासी बड़लियास को गिरफ्तार किया,तीन अन्य की तलाश जारी है। ये थे टीम में शामिल आरोपियों को पकड़ने गई टीम में एएसआई ताराचंद यादव, हैड कांस्टेबल गजराज सहित पुर थाना और डीएसटी की कुल 13 जवान शामिल रहे ।


