पुलिस ने 01 KM पैदल भागकर तस्कर को पकड़ा:नाकाबंदी तोड़ भागे तस्कर, पीछा कर तस्कर को पकड़ा, डोडा-पोस्त से भरी दो कार जब्त की

पुलिस की नाकाबंदी तोड़ कर भागे तस्करों का पुलिस ने पीछा किया। एक तस्कर बीच रास्ते सड़क निर्माण के चलते पुलिस की गाड़ी को चमका देकर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। वही दूसरे तस्कर की गाड़ी नदी में फंस गई। गाड़ी छोड़ वह नदी में करीब 01 KM पैदल भागा लेकिन पुलिस भी उसके पीछे लगी रही और आखिरकार एक तस्कर को पकड़ लिया। पुलिस ने डोडा-पोस्त से भरी तस्करों की दो गाड़ियां जब्त की। पाली जिले के देसूरी थाने के SHO गोपाल सिंह ने रविवार शाम को सूचना मिली की देसूरी नाल से मादक पदार्थ लेकर तस्कर आ रहे है। ऐसे में आना गांव के पास नाकाबंदी की। दो संदिग्ध कारों के ड्राइवरों को रूकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने नाकाबंदी तोड़ दी और फरार होने लगे। 4-5 KM तक किया पीछा
तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी अपनी गाड़ियां उनके पीछे दौड़ा दी। बीच आना गांव के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसे में पुलिस की गाड़ी से कुछ दूर तस्कर की गाड़ी चली गई। इसका फायदा उठाकर तस्कर गाड़ी आना गांव के पास छोड़कर फरार हो गया। नदी में गाड़ी फंसी से तस्कर पैदल एक KM भागा
दूसरे तस्कर की कार करणवा नदी में फंस गई। पुलिस को पीछे आता देख वह गाड़ी छोड़कर नदी में करीब एक किलोमीटर तक पैदल भागा ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके। लेकिन पुलिस के जवान भी उसके पीछे पैदल भागे और आखिरकार उसे पकड़ लिया। डोडा-पोस्त से भरी दो कार और एक तस्कर गिरफ्तार
पुलिस को तलाशी के दौरान एक कार में करीब 43 KG तो दूसरी कार में 44 किलो 700 ग्राम डोडा-पोस्त मिला। जिसे पुलिस ने जब्त किया। मामले में बाड़मेर जिले के सराली गांव निवासी तस्कर मोहनलाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाप्रभारी गोपालसिंह, हेड कॉन्स्टेबल रघुवीर सिंह, कॉन्स्टेबल राकेश, धर्मेश, रामचंद्र, रामचंद्र विश्नोई, श्रवण कुमार आदि शामिल रहे। सहयोग -जयसिंह, देसूरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *