कोटा में कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर को खाली करवाया, पुलिस और डॉग स्क्वॉड सर्च में जुटी

कोटा में सोमवार को कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी का ईमेल आने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया गया। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर सर्च कर रहा है। नगर निगम की फायर ब्रिगेड भी कलेक्ट्रेट रवाना की गई हैं। कलेक्टर पीयूष समारिया ने बताया- सोमवार सुबह करीब 7:20 बजे धमकी भरा ईमेल आया था। इसमें कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ईमेल में किसी व्यक्ति ने केरल से होने का दावा करते हुए इसकी जिम्मेदारी ली है। इस धमकी के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करा लिया गया है। विभिन्न टीमें परिसर में तलाशी अभियान चला रही हैं। इससे पहले, 5 दिसंबर को जयपुर में राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं 4 दिसंबर को अजमेर में दरगाह और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि सर्च में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। (खबर अपडेट की जा रही है) … बम की धमकी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… जयपुर में हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- बीजेपी शासित राज्यों की अदालतों में होंगे धमाके; टालनी पड़ी सुनवाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *