बारां शहर के मंडोला वार्ड में रविवार देर रात एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मंडोला वार्ड निवासी नवीन पुत्र सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे कोटा रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्तों के बीच दिन में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। रात में आरोपी युवक ने नवीन को घर के बाहर बुलाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।
नवीन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हमलावर फरार, तलाश जारी
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नवीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कोटा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमलावर युवक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का लग रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


