राजगढ़ में बाबा खाटू श्याम का 13वां स्थापना दिवस:खुजनेर में कल जुटेंगे 50 हजार श्रद्धालु; कोलकाता की श्वेता कौशिक सुनाएंगी भजन

राजगढ़ जिले के खुजनेर स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार को 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा का दिव्य श्रृंगार होगा, पवित्र अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी और 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। आयोजन में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। खुजनेर के प्रसिद्ध बाबा खाटू श्याम मंदिर की स्थापना 9 दिसंबर 2012 को हुई थी। तब से हर वर्ष यहां भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष मंगलवार को 13वां स्थापना महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर सेवा ट्रस्ट ने मंदिर परिसर के पास एक विशाल और आकर्षक पांडाल तैयार किया है। अलौकिक श्रृंगार और छप्पन भोग स्थापना दिवस पर बाबा खाटू श्याम का विशेष अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगने की उम्मीद है। मंदिर प्रांगण में पवित्र ज्योति प्रज्वलन के साथ धार्मिक अनुष्ठान होंगे। शाम को विशेष छप्पन भोग का आकर्षक आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आस्था का केंद्र रहेगा। कोलकाता की गायिका देंगी प्रस्तुति शाम 7 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें कोलकाता की प्रसिद्ध भजन गायिका श्वेता कौशिक अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी। उनके भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर विशाल महाप्रसाद का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *