लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने दौड़े CA की मौत:बेहोश होकर गिरे, फिर उठे नहीं; स्ट्रेचर पर लेकर दौड़े सुरक्षाकर्मी

यूपी में लखनऊ एयरपोर्ट पर कोका-कोला कंपनी के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)-कम-फाइनेंस एग्जीक्यूटिव की मौत हो गई। उन्हें शनिवार रात 10.30 बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। कानपुर से कैब के जरिए लखनऊ आए थे। रास्ते में काफी जाम था। इस वजह से काफी देर हो चुकी थी। किसी तरह वो समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे। भागकर काउंटर की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान लाउंज के पास गिर पड़े। फिर उठ नहीं पाए। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत CPR देना शुरू किया। कुछ सुरक्षाकर्मी स्ट्रेचर ले आए। उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी लगातार CPR दे रहे थे। फिर उन्हें स्ट्रेचर से एम्बुलेंस तक ले जाया गया। लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनूप कुमार पांडेय (42) के रूप में हुई। वह मूलरूप से कानपुर के कल्याणपुर के रहने वाले थे। कोका-कोला में CA के तौर बेंगलुरु में कार्यरत थे। 5 दिन पहले कानपुर तेरहवीं में शामिल होने आए थे। पहले 3 तस्वीरें देख लीजिए… बेंगलुरु में ही परिवार के साथ रहते थे
जानकारी के अनुसार, अनूप बेंगलुरु में पत्नी पूजा, बेटे और बेटी के साथ रहते थे। कानपुर में अपने किसी परिचित के यहां तेरहवीं में आए थे। यहां से रविवार को लौट रहे थे। उनके पास एअर इंडिया का दिल्ली और फिर वहां से बेंगलुरु का टिकट मिला था। कैब से उतरने के बाद बाद तबीयत बिगड़ी
शनिवार शाम को वह कैब से लखनऊ के लिए निकले। यहां उन्हें जाम में फंसने की वजह से काफी देर हो रही थी। पुलिस के मुताबिक, देरी की वजह से काफी तनाव में थे। कैब से उतरने के बाद भाग-दौड़ के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह फर्श पर गिर पड़े थे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की। भाई की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमॉर्टम
पुलिस की सूचना के बाद कानपुर से उनके भाई अनिल लखनऊ पहुंचे। उनकी मौजूदगी में रविवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया। फ्लाइटें लगातार रद्द होने के कारण अनूप की पत्नी और बच्चे बेंगलुरु से लखनऊ के लिए कार से आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमें सीधे मौत के बाद सुबह जानकारी दी
मृतक CA अनूप पांडेय के भांजे अतुल दीक्षित ने कहा- एयरपोर्ट पर मेरे मामा को कोई मदद नहीं मिली। अगर समय पर इलाज मिल जाता तो वह बच जाते। कुछ वीडियो देखे हैं जिनमें लोग उनको हाथ से सहलाते हुए दिख रहे हैं। एम्बुलेंस भी देर से मिली। हमें कोई जानकारी नहीं दी गई। सवेरे तब सूचना दी जब उनकी लोकबंधु अस्पताल में मौत हो चुकी थी। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और मदद के लिए एम्बुलेंस मौजूद रहनी चाहिए। एयरपोर्ट प्रशासन बोला- तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, हॉस्पिटल भेजा
इस मामले में एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया- बीते कल यात्री की तबीयत एयरपोर्ट पर बिगड़ी थी। एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्परता दिखाई और उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। तबीयत सीरियस होने पर लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत की पुष्टि हुई। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए एयरपोर्ट प्रशासन प्रतिबद्ध है। ———————— ये खबर भी पढ़िए… गोवा नाइट क्लब में आग, कानपुर के युवक की मौत:22 महीने पहले नौकरी करने गया; पटाखे से भड़की आग, 25 ने दम तोड़ा गोवा के नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर विस्फोट और आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। आग से कानपुर के कल्याणपुर के युवक ने भी दम तोड़ा है। मौत की जानकारी मिलने के बाद घर पर मातम छाया है। परिवार के लोग शव लेने के लिए गोवा रवाना हुए हैं। (पूरी खबर पढ़िए)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *