दो बंद घरों से 15 लाख की संपत्ति की चोरी:सगाई समारोह में शामिल होने जमशेदपुर गया था परिवार, CCTV में चार संदिग्ध कैद

धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया शिवपुरी नगर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाते हुए 10 से 15 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ किया। घटना के समय दोनों घरों के सदस्य एक सगाई समारोह में शामिल होने जमशेदपुर गए हुए थे। चोरी का पता तब चला, जब एक कोरियर बॉय सामान डिलीवर करने घर के पास पहुंचा और उसने घर खुला देखा। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरों ने एक घर से अलमारी और पलंग खोलकर सारा सोना-चांदी और एक लाख रुपए नगद चुरा लिए। वहीं, दूसरे घर से करीब 8 से 10 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चार संदिग्ध चोर कैद हुए हैं। फुटेज में नकाबपोश चोरों को घर की गली से निकलते समय पीड़ित के घर का बैग ले जाते हुए देखा जा रहा है। यह फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग बन गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए एक भुक्तभोगी ने बताया कि उनके परिवार और नाना का पूरा परिवार सगाई के सिलसिले में जमशेदपुर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद घरों को निशाना बनाया। घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर गश्ती सही होती तो इतनी बड़ी चोरी नहीं होती। भुक्तभोगी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *