निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसील के ग्राम चोमो में सोमवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कच्चे मकान के अंदर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अशोक पाल (34) के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने उसे कच्चे मकान की छत से बंधी रस्सी से लटका देखा। उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा और पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पृथ्वीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। नहीं मिला कोई सुसाइड नोट पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या ऐसा कोई ऐसी चीज नहीं मिली है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। परिवार ने बताया कि किसी भी तरह का कोई विवाद या मानसिक तनाव युवक को नहीं था। पृथ्वीपुर थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


