जन्मदिन मनाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोस्त भी गंभीर घायल, इलाज जारी

बाइक पर दोस्त के साथ अपना जन्मदिन मनाने बाड़मेर शहर आ रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे का जोधपुर के हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना बाड़मेर ग्रामीण थाना इलाके गडरारोड रबारियों की ढाणी स्कूल के पास बीती रात करीब दस बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। पुलिस के अनुसार- जसाई गांव निवासी खीमाराम पुत्र पूनमाराम ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे बेटा वीराराम और पवन कुमार बाइक पर बाड़मेर शहर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान रबारियों की ढाणी स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी से बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर इलाज के दौरान वीराराम की मौत हो गई। जबकि पवन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक के शव को रात को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। ग्रामीण थाने के हेड कॉन्स्टेबल गिरधारी लाल ने बताया- पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। जन्मदिन मनाने आ रहे थे बाड़मेर शहर
परिजनों ने पुलिस को बताया- रात को दोनों वीराराम का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए शहर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *