यूरिया खाद में लापरवाही पर अब तक 9 लाइसेंस निलंबित:उदयपुर संभाग में हर जिले में कंट्रोल रूम, अधिकारियों को बनाया प्रभारी, 732 बैग जब्त

उदयपुर संभाग में यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। संभाग के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूम्बर एवं प्रतापगढ़ जिलों में अब तक 9 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं, जबकि 732 बैग यूरिया जब्त किए गए हैं। तीन मामलों में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) निरंजन सिंह राठौड़ ने बताया कि यूरिया की कालाबाजारी, काल्पनिक कमी व अनियमित वितरण की रोकथाम के लिए संभाग एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। सभी खाद-बीज विक्रय दुकानों पर कृषि पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। किसानों की सुविधा हेतु कंट्रोल रूम से संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। जिलेवार अब तक ये कार्रवाई हुई
विभाग ने यूरिया वितरण के दौरान उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले में 4, उदयपुर में 2, बांसवाड़ा में 2 तथा डूंगरपुर में 1 उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किए है। रविवार को बांसवाड़ा जिले में कार्रवाई के दौरान 732 बैग यूरिया जब्त किए गए। कृषि विभाग ने खाद-बीज विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें। किसानों से भी अपील की गई है कि वे मृदा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही उर्वरकों का उपयोग करें तथा आवश्यकता के अनुरूप ही यूरिया का क्रय करें। संबंधित ये खबर भी पढ़े… यूरिया खाद की मारामारी के बीच अब टोकन सिस्टम:बार-बार खरीद कर कालाबाजारी करने वालों पर रहेगी नजर, 2 महीने में 15 लाइेंसस सस्पेंड किए आधी रात में यूरिया खाद के 868 बैग बेचे:कृषि विभाग ने लाइसेंस निलंबित कर पुलिस को दी रिपोर्ट, स्टॉक 28.935 मेट्रिक टन, मौके पर एक बैग नहीं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *