सर्दी की छुटि्टयों के बाद कल से खुलेंगे स्कूल:जिन जिलों में सर्दी ज्यादा है, वहां को छुट्‌टी का मिलेगा अधिकार, समय भी बदल सकेंगे

सर्दी की छुटि्टयां खत्म होने के बाद अब मंगलवार से फिर स्कूल शुरू होने जा रहे हैं। राजस्थान के जिन हिस्सों में सर्दी ज्यादा है और तापमान गिर रहा है, वहां जिला कलेक्टर को छुट्‌टी और समय परिवर्तन का अधिकार दिया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय से आज ही आदेश जारी हो सकते हैं। शिक्षा विभाग ने शिविरा पंचांग के तहत 25 दिसम्बर से पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी, इसके बाद 6 जनवरी को गुरु गोविन्द सिंह जयंती की छुट्‌टी हो गई। ऐसे में मंगलवार से स्कूल एक बार फिर शुरू होंगे। 13 दिन बाद स्टूडेंट्स और टीचर्स को स्कूल जाना पड़ेगा। स्कूल खुलने के साथ ही दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम में जुटना पड़ेगा, वहीं पांचवीं और आठवीं क्लास के स्टूडेंट्स को भी जिला स्तरीय बोर्ड परीक्षा की तैयारी करनी है। पांचवीं और आठवीं बोर्ड के एग्जाम फॉर्म भी भरे जाएंगे। फिर मिलेंगे कलेक्टर को अधिकार राज्य के जिन जिलों में सर्दी ज्यादा पड़ रही है और तापमान में गिरावट के साथ कोहरा है। वहां जिला कलेक्टर अपने स्तर पर छुट्‌टी की घोषणा कर सकते हैं। कलेक्टर चाहें तो क्षेत्र की परिस्थिति के हिसाब से स्कूलों का समय परिवर्तन भी कर सकते हैं। इस इस संबंध में हर साल माध्यमिक शिक्षा निदेशक एक पत्र जारी करते हैं। मंगलवार से स्कूल फिर से शुरू होनी है, ऐसे में ये आदेश सोमवार शाम तक जारी हो सकते हैं। कुछ जिलों में बदल चुका है समय इससे पहले जिला कलेक्टर अपने क्षेत्रों में समय परिवर्तन के आदेश पहले ही कर चुके हैं। बीकानेर जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि ने पहले ही स्कूलों का समय नौ बजे से चार बजे तक कर दिया। हालांकि दो पारी स्कूलों के बच्चों को इसमें परेशानी हो रही है। पहली पारी के बच्चों को सात बजे स्कूल जाना पड़ रहा है, वहीं दूसरी पारी के बच्चों को पांच बजे बाद स्कूल से आना पड़ रहा है। टीचर्स की नहीं होगी छुट्‌टी जिन जिलों में कलेक्टर छुट्‌टी की घोषणा करेंगे, वहां पर टीचर्स की छुट्‌टी नहीं होगी। टीचर्स को हमेशा की तरह स्कूल जाना होगा। इन छुट्टियों में टीचर्स को क्या करना है, इस बारे में निदेशालय से निर्देश जारी होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *