बर्ड फेयर में देशभर से आएंगे एक्सपर्ट:अमेरिका, साउथ अफ्रीका सहित कई देशों से आते प्रवासी पक्षी, बर्ड रेस भी होगी

कोटा के अभेडा बायोलॉजिकल पार्क में 13 जनवरी से तीन दिवसीय बर्ड फेयर आयोजित किया जाएगा। इस बर्ड फेयर में देशभर के एक्सपर्ट आ सकते है। विभाग को 8 एक्सपर्ट के आने की सहमति मिल गई है। इस बर्ड फेयर में बच्चे, युवा सहित बुजुर्ग प्रवासी पक्षियों के बारे में जान सकेंगे। वन्य जीव विभाग डीएफओ अनुराग भटनागर ने बताया- कोटा सहित हाड़ौती संभाग में बलूचिस्तान, इराक, ईरान, मंगोलिया, अमेरिका, साउथ अफ्रीका से सहित अन्य देशों से प्रवासी पक्षी आते है। अभेड़ा तालाब, जोरा बाई तालाब, उम्मेदगंज पक्षी विहार कंजर्वेशन रिजर्व, अलनिया बांध, सोदिया तलाई एवं अन्य महत्वपूर्ण वाटर पॉइंट पर प्रवासी पक्षियों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है। अनुमान के मुताबिक हर साल 10 से 20 हजार पक्षी आते है। इस पक्षियों की प्रजातियों के बारे में आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बर्ड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। बर्ड फेयर में बीकानेर, जोधपुर, मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर सहित अन्य जगह से एक्सपर्ट आएंगे। इस बर्ड फेयर “पक्षियों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें बर्ड रेस (वाटर पॉइंट पर पक्षियों की काउंटिंग) एवं ट्रेकिंग आदि गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। स्कूल,कॉलेज, यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स सहित जन साधारण भी बर्ड फेयर में भाग ले सकेंगे। कोटा को पर्यटन नगरी बनाने में बर्ड फेयर भी बड़ा रोल अदा करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *