बठिंडा में युवक हत्याकांड में दो और गिरफ्तार:बीकानेर व पंजाब से पकड़ा, 9 माह पहले हुई थी वारदात, सभी आरोपी आरेस्ट

बठिंडा पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी को बीकानेर (राजस्थान) से और दूसरे को पंजाब से पकड़ा गया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस हत्याकांड के सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डीएसपी सिटी सरबजीत सिंह बराड़ ने बताया कि सिविल लाइंस बठिंडा पुलिस स्टेशन में 18 मार्च, 2025 को एक पिता ने अपने बेटे की हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। पिता ने अपने बयान में कहा था कि उनके बेटे की कुछ लोगों ने हत्या कर दी है। इसके बाद सिविल लाइंस बठिंडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना के समय सामने आए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने लगातार प्रयासों और तकनीकी स्रोतों की मदद से फरार आरोपियों की तलाश की। इसी क्रम में अनुज नामक आरोपी को बीकानेर, राजस्थान से और सनी उर्फ काला नामक दूसरे आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही युवक हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *