राजीव जैन बने सिटी केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष:संगठन की मजबूती पर दवा विक्रेताओं ने दिए सुझाव

झालावाड़ सिटी केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राजीव जैन को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। यह निर्णय अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। एसोसिएशन के संरक्षक महेश बाबू जैन और बद्री लाल अग्रवाल, साथ ही जिलाध्यक्ष यशवंत सिंघल और विजय अग्रवाल की कमेटी ने सभी केमिस्टों की सहमति से राजीव जैन को अध्यक्ष चुना। जैन पिछले दो दशकों से केमिस्टों के हितों के लिए संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत सिंघल ने नए नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में सभी केमिस्टों के परिचय पत्र बनाए जा रहे हैं, और इसी कड़ी में सिटी केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों के भी कार्ड बनेंगे। सिंघल ने सिटी केमिस्ट एसोसिएशन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. सुरेंद्र गर्ग ने उपस्थित सभी केमिस्ट बंधुओं को दवाएं बिल के साथ बेचने और सभी रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के महत्व के बारे में बताया। बैठक का संचालन विनय जैन ने किया। इस दौरान उपस्थित सभी दवा व्यापारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव जैन शीघ्र ही अपनी संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन करेंगे। बैठक में शहर के कई गणमान्य केमिस्ट उपस्थित थे, जिनमें हरीश अग्रवाल, आसिफ इकबाल अंसारी, चेतन शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, परमजीत सिंह, शेखर अग्रवाल, राधाकिशन बसेड़ा, पंकज शर्मा, रोहित गर्ग, अंकुर नैय्यर, जितेंद्र बंसल, गोविंद अग्रवाल और हेमंत सोनी प्रमुख थे। झालावाड़ सिटी केमिस्ट एसोसिएशन के पूर्व सचिव चंद्रप्रकाश सोनी ने बैठक में पधारे सभी केमिस्ट बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *