सेवर थाने से भागा छेड़छाड़ और लूट का आरोपी:जयपुर पुलिस रिकवरी के लिए लेकर आई थी, आरोपी ने गंगापुर सिटी में महिला के पैर काटकर कड़े लूटे थे

भरतपुर के सेवर थाने से पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी फरार हो गया। आरोपी को जयपुर पुलिस लूट के सामान की रिकवरी के लिए गंगापुर सिटी लेकर जा रही थी। रात ज्यादा होने के कारण जयपुर पुलिस ने सेवर थाने में स्टे किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर आरोपी भागा सेवर थाना अधिकारी सतीश चंद शर्मा ने थाने से गिरफ्तार शुदा मुजरिम राम अवतार बैरवा फरार हो गया। आरोपी गंगापुर सिटी के पास का रहने वाला था। उसके साथ एक महिला आरोपी भी गिरफ्तार थी। जयपुर के प्रताप नगर थाने का जाब्ता आरोपी को लेकर रिकवरी के लिए यहां लाया था। रात ज्यादा होने के कारण प्रताप नगर पुलिस ने सेवर थाने पर स्टे किया था। आरोपी सेल में बंद था। देर रात 1 बजकर 50 मिनट पर आरोपी संतरी को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने की तलाश की जा रही है। लूट और छेड़छाड़ का आरोपी था आरोपी को प्रताप नगर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, नशीली चीज सुंघाकर लूट के मामले गिरफ्तार किया था। प्रताप नगर पुलिस लूटे हुए सामान की रिकवरी के लिए उसे गंगापुर सिटी लेकर जा रही थी। ज्यादा रात होने के कारण प्रताप नगर पुलिस ने सेवर थाने पर स्टे किया था। आरोपी टॉयलेट जाने का बहाना देकर संतरी को चकमा देकर फरार हो गया है। गंगापुर सिटी में महिला के पैर भी काटे थे इसी आरोपी ने 2 महीने पहले गंगापुर सिटी में एक महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटे थे। इस मामले में आरोपी गंगापुर सिटी जेल में बंद था। कल प्रताप नगर थाना पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद जयपुर ले जाकर आरोपी से पूछताछ की पूछताछ के बाद आरोपी को रिकवरी के लिए वापस गंगापुर सिटी लेकर जाया जा रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *