नकली घी की मंडी बन रहा जोधपुर:सूरसागर में पकड़ा क्षीर ब्रांड का 345 लीटर नकली घी, मंडोर के बाद दूसरी कार्रवाई

जोधपुर इन दिनों नकली घी का कुख्यात मार्केट बनने की तरफ अग्रसर है। मंडोर मंडी के बाद अब जोधपुर में सूरसागर क्षेत्र में भी नकली घी का कारोबार पकड़ा गया है। सोमवार को 345 लीटर के 23 डब्बे क्षीर ब्रांड का घी बरामद किया गया। बता दें कि नकली घी को लेकर लंबे समय से शिकायत मिल रही थी, और इसी आधार पर पुलिस ने कारवाई की है। नकली घी को 200 से 250 रुपए प्रति लीटर में तैयार कर उसे मार्केट में 500 से 700 रुपए की रेट से बेचा जाता है। थाना अधिकारी हरीश सोलंकी ने बताया कि सूरसागर क्षेत्र के मावड़ियों की घाटी में ये कार्रवाई की गई। मौके से 23 डब्बे क्षीर ब्रांड का घी बरामद किया गया। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। मामले में अनुसंधान जारी है। शादियों की सीजन में सक्रिय हुए मिलावटखोर जोधपुर में इन दिनों शादियों की सीजन चल रहा है। ऐसे में घी की खपत भी बढ़ जाती है और इसी का फायदा उठाकर नकली घी बेचने वाले सक्रिय हो जाते हैं। डिब्बों पर असली कंपनी का लेबल लगाकर नकली घी बाजार में उतार देते हैं। टीम ने इससे पहले मंडोर मंडी में नकली घी को लेकर ब्लॉक 11 में अक्षत ट्रेडिंग कंपनी पर कार्रवाई की थी। अलग-अलग ब्रांड के डब्बे मिले कार्रवाई में टीम ने मिक्स घी के कई ब्रांडों के टीन, खाली कार्टन, सीलिंग मशीन और ढक्कन बरामद किए। पुलिस ने क्षीर ब्रांड के 15 लीटर के 20 टीन, प्राइड ब्रांड पाम ऑयल के आठ टीन और 37 खाली टीन जब्त किए थे। साथ ही हीटिंग मशीन, सील करने वाली मशीन, घी मिक्स करने के जार और ढक्कनों के साथ पैकिंग सील भी मिली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *