लायंस क्लब बारां साउथ ने 8 दिसंबर को गवर्नर विजिट मीटिंग का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग थे, जबकि अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पदम पिपलानी ने की। विशिष्ट अतिथियों में उपप्रांतपाल सी.पी. विजय, रीजन चेयरमेन डॉ. सुषमा आहूजा, प्रांत सचिव अशोक जैन, प्रांत कोषाध्यक्ष जे.के. जैन और लायन वी.पी. आहूजा उपस्थित रहे। प्रांतपाल गर्ग ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब बारां साउथ समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने सदस्यों से आमजन तक पहुंचकर अधिक से अधिक सेवा गतिविधियां करने का आह्वान किया। गर्ग ने प्रांत द्वारा चलाई जा रही सेवा गतिविधियों की जानकारी दी और क्लब को सबको खुशियां बांटने, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग करने, खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने और नेत्र शिविर लगाकर लोगों को रोशनी देने का आह्वान किया। इस दौरान उपप्रांतपाल सी.पी. विजय और रीजन चेयरमेन डॉ. सुषमा आहूजा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत क्लब अध्यक्ष पदम पिपलानी, क्लब सचिव सुरेश जैन और निदेशकगण गजेंद्र सिंह परिहार, राधेश्याम गर्ग, मनोज गोयल, जयप्रकाश झा, ललित शर्मा, महेंद्र पिपलानी ने किया। इस अवसर पर सेवा कार्य करते हुए ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए और गोसेवा के तहत गायों को हरा चारा खिलाया गया। बैठक में क्लब के वार्षिक सेवा कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। क्लब सचिव सुरेश जैन ने क्लब प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग ने सदस्य लक्ष्य बढ़ाने पर क्लब को शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं, 30 वर्षीय सेवाओं के लिए क्लब के निदेशक लायन गजेंद्र सिंह परिहार को सम्मान प्रदान किया गया। अं त में क्लब अध्यक्ष लायन पदम पिपलानी ने क्लब की योजनाओं से सभी को अवगत कराते हुए आभार व्यक्त किया। मीटिंग में बड़ी संख्या में क्लब सदस्य मौजूद थे और कार्यक्रम का संचालन क्लब सदस्य सुनील शर्मा ने किया।


