फंदे से लटकती मिली नाबालिग लड़की की लाश:बचपन से रह रही थी नानी के घर, 3 बहन में सबसे छोटी थी

गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र के लोहंडिया बस्ती में फंदे से लटकता एक नाबालिग लड़की शव शव बरामद किया गया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस दी। मृतका की पहचान प्रीति हंसदा के रूप में की गई। प्रीति साहिबगंज की रहने वाली थी। वो बचपन से ही अपनी नानी घर लोहंडाया बस्ती में रहा करती थी। प्रीति 3 बहन में सबसे छोटी थी। प्रीति भागलपुर से लौटी थी रविवार को परिजनों का कहना है कि प्रीति भागलपुर (बिहार) गई थी। वो रविवार को घर वापस आई। इसके बाद सुबह पेड़ से लटकी उसकी लाश मिली। इधर, सूचना मिलते ही ललमटिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार राऊत व सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार साहा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *