योग शक्ति, विश्वास और निरोगी काया देता है:सागर में रावतपुसरकार बोले- नया जीवन मिलता है, सभी को योग परंपरा से जुड़ा चाहिए

सागर में सोमवार को योग निकेतन योग प्रशिक्षण धाम का 55वां वार्षिक स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में संत रविशंकर महाराज (रावतपुरा सरकार) शामिल हुए। कार्यक्रम कार्यक्रम में कहा कि योग हमें निरोग रखता है। योग परंपरा हमें शांति, शक्ति, विश्वास और नया जीवन देता है। हम सभी को योग परंपरा से जुड़ना चाहिए। हमें सुबह ध्यान योग आदि करना चाहिए और सात्विक जीवन व्यतीत करना चाहिए। इस दौरान रावतपुरा सरकार ने संस्थान के संस्थापक और योगाचार्य विष्णु आर्य के जन्मदिन पर शाल श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सर्व भौतिक उन्नति के लिए श्री राजराजेश्वरी त्रिपुरा सुंदरी देवी का अभिषेक और कुमकुम से सहस्त्र अर्चन, दूसरे दिन भगवान लक्ष्मी नारायण का अभिषेक, सूक्त, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र से हवन और पूर्ण आहुति हुई। रावतपुरा सरकार ने कहा कि वैसे तो योग संतों की विद्या मानी जाती है। लेकिन सांसारिक जीवन में भी योग परंपरा का उतना ही महत्व है। योगाचार्य विष्णु आर्य लंबे समय से योग से जुड़े है। हमारे संस्थानों में योग के कार्यक्रम करते हैं। योग धाम में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी की पूजा हवन होता है। इसको करना चाहिए। इससे सुख-शांति और समृद्धि आती है। सभी को वैदिक मंत्रों का विधिवत जप आदि करना चाहिए। योग पद्धति से मानसिक उन्नति संभव
इस मौके पर संस्थान के संस्थापक योगाचार्य विष्णु आर्य ने बताया कि योग संस्थान ने पिछले 55 सालों में कई मुकाम हासिल किए हैं। योग निकेतन ऐसा संस्थान बना है जो खुद की जमीन पर निर्मित है और नियमित कार्यक्रम संचालित होते हैं। बुंदेलखंड अंचल का एकमात्र सबसे पुराना संस्थान है। उन्होंने कहा कि योग पद्धति से हमारे शारीरिक ,मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति संभव है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, सुशील तिवारी, सुरेंद्र सुहाने, संस्था के शिक्षक अमित गुप्ता, बीडी,साहू, साहित्यकार महेश दत्त त्रिपाठी, रविन्द्र सिलाकारी, रत्नेश रावत, सुशील तिवारी, सुबोध आर्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *