बालोतरा में बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित:पचपदरा में एसआईआर कार्य के लिए बीजेपी-कांग्रेस बीएलए ने मिलकर किया आयोजन

पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 91 और 92 में एसआईआर के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीएलए ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर यह सम्मान समारोह आयोजित किया। इस सम्मान समारोह में भाग संख्या 91 के बीएलओ ओमकार सिंह, भाग संख्या 92 के राण सिंह, भाग संख्या 91 एवं 92 के सुपरवाइजर विकास जाखड़, भाग संख्या 91 के सहायक बीएलओ जुगल किशोर मेवाड़ा और भाग संख्या 92 के सहायक बीएलओ जितेंद्र को सम्मानित किया गया। उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव के हाथों उपहार दिलाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री यादव ने सम्मानित कर्मचारियों से संवाद किया और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। बीएलओ टीम ने बताया कि उन्होंने मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में नाम रखने के संबंध में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, बालोतरा जिले की सभी मतदाता सूचियों को डाउनलोड कर मतदाताओं के नाम खोजे गए और उनकी मैपिंग की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *