3 जगहों पर फायरिंग करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार:शादी में हुए विवाद के बाद किया था फायर; चारों पर पहले भी कई मामले दर्ज

अजमेर की भिनाय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में तीन जगहों पर फायरिंग करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन पीड़ितों की ओर से अलग-अलग मुकदमे दर्ज करवाए गए थे। तीनों पीड़ितों ने आरोपियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया था। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। भिनाय थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि थाने पर पीड़ित हनुमान उर्फ भावेश, आशीष शर्मा और रामलाल मेघवंशी की ओर से तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज करवाए गए थे। तीनों पीड़ितों ने शिकायत देकर बताया कि 6 दिसंबर को शाम को आरोपी पवन, अंकित, तरुण और इमरान के द्वारा जान से मारने की नीयत से गांव एकलसिंहा, विश्रामबाड़ी और देवलिया कला में फायरिंग की गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की ओर से शादी में विवाद होने की बात को लेकर 2 दिन बाद सबसे पहले गांव एकल सिंह में पीड़ित हनुमान उर्फ भावेश के मकान के बाहर जाकर उत्पाद मचाते हुए फायरिंग की गई। उसके आधे घंटे बाद गांव विश्रामबाड़ी में पीड़ित रामलाल मेघवंशी के मकान पर जाकर फायरिंग की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित कुमार तेली (23), पवन मेघवंशी (26) तरुण सेन (24) और इमरान पिनारा(21) को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तीनों आरोपियों से हथियार के बरामद की और हथियार कहां से लाए इसे लेकर पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *