पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-142 शावकों संग दिखी:शावकों के बारे में वन विभाग को पता नहीं, नागपुर के पर्यटकों ने बनाया वीडियो

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-142 को अपने तीन शावकों के साथ विचरण करते देखा गया है। नागपुर से आए पर्यटकों ने इसका वीडियो बनाया, जिसे गाइड अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर साझा किया। यह घटना सोमवार, 8 दिसंबर को हुई। वर्ष 2008-09 में बाघ विहीन हो चुके पन्ना टाइगर रिजर्व में अब लगभग सौ बाघ हो चुके हैं। इस रोमांचक दृश्य को मडला और हिनौता गेट दोनों क्षेत्रों से पर्यटकों द्वारा देखा जा रहा है। बाघिन के साथ शावकों का दिखना पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन, वन्यजीव प्रेमियों और जिलेवासियों के लिए खुशी का विषय है। बाघों की बढ़ती संख्या और उनकी आसान साइटिंग से पन्ना में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मोहित सूद ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे एक-दो दिन बाद ही बाघिन द्वारा शावकों को जन्म देने की पुष्टि कर पाएंगे। सूद ने बताया कि वीडियो सामने आया है, लेकिन अभी वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त हैं और जानकारी जुटाने के बाद ही विस्तृत विवरण दे पाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *