दिवाली पर चाकू-तलवार से हमला करने के 5 आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में 3 युवकों पर किया था हमला, बाइक भी तोड़ी

डूंगरपुर की चौरासी थाना पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने दिवाली के त्योहार पर चाकू और तलवार से तीन युवकों पर हमला कर दिया था। बदमाशों ने उनकी बाइक भी तोड़ दी थी। चौरासी थानाधिकारी रमेश कटारा ने बताया कि 24 अक्टूबर को शांतिलाल (20) पुत्र बसु रोत, निवासी पोहरी खातुरात पुलिस थाना चौरासी जिला डूंगरपुर में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 19 अक्टूबर को वह अपने दो दोस्तों संजय और राकेश के साथ ग्राम पंचायत पोहरी खातुरात जा रहे थे। इस दौरान आरोपी सोमा पुत्र बापू डामोर ने उन्हें घर पास रास्ते कर रोक कर लिया। सोमा और उसके साथ आए बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर और उसके दोस्तों पर चाकू और तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उनकी बाइक भी तोड़ दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। थानाधिकारी रमेश कटारा के नेतृत्व मे गठित टीम गठित कर वांछित आरोपियों की तलाश की गई। जो वारदात के बाद मौके से फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए आरोपी भूपेन्द्र (24), सोमा डामोर (45), प्रकाश डामोर (20), हरीश डामोर (42), मोहन डामोर (22) निवासी पोहरी खातुरात फला निचला को गिरफ्तार किया है।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *