मोहाली में ढकोली रेलवे फाटक 9-10 को बंद:चंडीगढ़-अंबाला ट्रैक मरम्मत के कारण फैसला, बुधवार रात 10 बजे खुलेगा

मोहाली में ढकोली रेलवे फाटक 9 और 10 दिसंबर को बंद रहेगा। उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन अधिकारी ने स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में जानकारी दी है। यह फैसला चंडीगढ़-अंबाला रेलवे लाइन पर ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण लिया गया है। रेलवे विभाग ढकोली क्षेत्र में चंडीगढ़-अंबाला रेलवे लाइन पर मरम्मत का काम करेगा। इसमें रेलवे क्रॉसिंग के लेवल को ठीक करना, वेल्डिंग करना और स्लीपर बदलना शामिल है। फाटक को 9 दिसंबर, मंगलवार सुबह 8 बजे बंद कर दिया जाएगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इसे 10 दिसंबर, बुधवार रात 8 बजे के करीब खोला जाएगा। नॉर्दर्न रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने स्थानीय प्रशासन अधिकारियों से यातायात डायवर्ट करने की मांग की है, ताकि काम में कोई दिक्कत न हो। आम दिनों में फाटक बंद होने पर यहां दोनों तरफ करीब आधा किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग जाती है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को परेशानी होती है। दो दिन फाटक बंद रहने के चलते पीरमुछल्ला की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, फाटक के एक तरफ कम्युनिटी हेल्थ सेंटर होने के कारण ढकोली की तरफ के मरीजों को घूमकर जाना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *