बांसवाड़ा में धार्मिक स्थल के बाहर लगे पोस्टर पर विवाद:भावनाएं भड़काने का आरोप; डीएसपी समेत 2 थानों का जाब्ता तैनात

बांसवाड़ा शहर में एक धार्मिक स्थल के बाहर लगे पोस्टर को लेकर विवाद हो गया है। एक पक्ष ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है। फिलहाल मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो थानों का पुलिस जाप्ता घटनास्थल पर तैनात है। जानकारी के अनुसार- शहर के धार्मिक स्थल पर एक पोस्टर लगाया गया, जिसके बाद उसी स्थल के सामने दूसरे पक्ष ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली खबरों से जुड़ी अखबार की कटिंग्स से जुड़ा पोस्टर लगा दिया। दोनों पोस्टरों के आमने-सामने होने के कारण एक पक्ष के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डीएसपी मौके पर पहुंचे, 2 थानों का जाब्ता तैनात
​भीड़ बढ़ने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को बेकाबू होते देख दो थानों का जाप्ता मौके पर बुलाया गया। ​शहर के डीएसपी गोपीचंद मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना पुलिस ने लोगों से शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाइश की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *