हरदा में युवक को पेट में चाकू मारा:आंतें बाहर आ गईं, भोपाल रेफर; आरोपी ने फोन कर बुलाया था

हरदा में सोमवार शाम छीपानेर रोड स्थित स्वागत गेट के पास एक युवक को चाकू मार दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया, विकास नगर निवासी विशाल पिता संतोष अंकले (23) पुताई का काम करता है। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे श्रीनगर कॉलोनी निवासी रोशन गोड़ ने उसे फोन कर स्वागत गेट के पास मिलने बुलाया। विशाल जब पैदल वहां पहुंचा, तो आरोपी रोशन ने गाली-गलौज करते हुए पीछे से उसके पेट के दाहिनी ओर चाकू मार दिया। चाकू लगने से विशाल की आंतें बाहर आ गईं। घटना के बाद लोगों ने विशाल के परिजनों को सूचना दी। उसके पिता उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी रोशन मौके से फरार हो गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घायल विशाल अपने दो भाइयों में बड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *