मनेंद्रगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर किया था रेप, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा

एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मनेंद्रगढ़ पुलिस ने इस मामले में आरोपी बृजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने अपनी मां के साथ सिटी कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बृजेश सिंह नामक युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी बृजेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *