हेडकांस्टेबल को 12 दिन के लिए जेल भेजा:ड्यूटी ज्वाइन नहीं करवाने पर सहकर्मी का हथोड़े से सिर फोड़ा था

शहर के गुमानपुरा थाने के आरोपी हेडकांस्टेबल बलवीर को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहा कोर्ट ने 18 जनवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा। गुमानपुरा थाने के एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल बलबीर ने गुमानपुरा थाने के मेजर हेड कॉन्स्टेबल सुंदर यादव पर हथौड़े से सिर पर वार कर घायल कर दिया था। आज आरोपी हेड कॉन्स्टेबल बलबीर को कोर्ट में पेश किया जहा कोर्ट ने 12 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। यह था पूरा मामला गुमानपुरा थाने में आपसी कहासूनी के बाद दो पुलिसकर्मियों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बड़ा की एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी पर हथौड़े से सिर पर वार कर दिया। घायल हालत में पुलिसकर्मी को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसके सिर पर 6 टांके लगे है। घटना शनिवार दोपहर 12 से 1 बजे के आसपास की है। पूरा विवाद ड्यूटी जॉइन (आमद करवाने) करने को लेकर हुआ। घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *