पत्नी की हत्या कर बेटी को मारने दौड़ा था पिता:बोली- मुझे भी मारना चाहते थे पापा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

पांढुर्णा। बेटी के बयान दर्ज करने के बाद पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामाला पांढुर्णा के हिवरा पृथ्वीराम गांव का है।
3 जनवरी को राजू पाटिल नाम के व्यक्ति ने रात करीब 10 बजे चरित्र शंका के चलते पत्नी शारदा की कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी थी। राजू जब पत्नी शारदा पर कुल्हाड़ी से वार कर रहा था उस वक्त उसकी बेटी वहीं मौजूद थी। पुलिस के आने के बाद उसने अपने पिता की करतूत बताई थी। इसके बाद पुलिस ने बेटी की रिपोर्ट पर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया था। रविवार को उसे छिंदवाड़ा जेल भेज दिया। शारदा उर्फ पदमा पर पति राजू ने कुल्हाड़ी से वार किए। इस दौरान अपनी मां को बचाने बेटी दौड़ी। आरोपी अपनी बेटी को भी मारना चाहता था। लेकिन, तब तक बेटी से पिता को धक्का देकर भाग गई। ओर जोर जोर से चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया। तब जाकर उसकी जान बची। अब नाना-नानी के साथ रहेगी मासूम दैनिक भास्कर को मृतक शारदा उर्फ पदमा पाटिल के छोटे भाई अंकित तायवाडे ने बताया कि जीजा और दीदी के बीच झगड़ा तो होता रहता था। लेकिन, बात यहां तक पहुंच जाएगी ऐसा कभी नहीं सोचा था। अब उनकी बेटी मामा , नाना ओर नानी के साथ रहेगी। हम लोग जाटलापुर गांव में रहते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *