चोरी करते पकड़ा युवक, लोगों ने जमकर पीटा:दूसरा साथी फरार, वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोग चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक को पीट रहे हैं। यह वाकया टीकमगढ़ रोड स्थित एक ट्रैक्टर गोदाम का बताया गया है। बताया जा रहा है कि लोगों ने पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उससे चोरी का सामान भी बरामद किया है, वहीं उसका दूसरा साथी फरार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी जीतू अहिरवार (20) को मनोज कुमार जैन के ट्रैक्टर गोदाम से चोरी करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस ने चोर के कब्जे से ट्रैक्टर के दो सेल्फ बरामद किए हैं। उसका जो साथी फरार है। उसका नाम कल्लू अहिरवार बताया गया है। पुलिस ने बताया कि जीतू और उसका साथी कल्लू अहिरवार मिलकर चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *