श्योपुर: पीजी कॉलेज में RSS का शिविर लगाने का विरोध:NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, प्रबंधक बोले-यह कोई आतंकवादी संगठन नहीं

श्योपुर के कॉलेज में आरएसएस का शिविर लगाए जाने के विरोध में सोमवार को एनएसयूआई संगठन के छात्रों ने पीजी कॉलेज पहुंचकर जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। छात्र तब भी विरोध करते रहे तब कॉलेज के अधिकारी कहने लगे कि आरएसएस कोई आतंकवादी संगठन नहीं है, जो तुम इस तरह की बात कर रहे हो। हंगामा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में एनएसयूआई संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज में आरएसएस का शिविर लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कॉलेज में अगर राजनीतिक गतिविधियां रहेगी तो फिर हमारे संगठन के लोग भी इसी तरह से कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसे लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और विरोध किया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर भी वह कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियों से पूछते रहे कि किसने परमिशन दी है, वह परमिशन दिखाओ। कॉलेज प्रबंधन के अधिकारी वीडियो में यह भी कह रहे हैं कि कॉलेज के प्राचार्य एसडी राठौड़ अभी छुट्टी पर हैं। इस संबंध में उन्हीं से बात करना। इस पर छात्र कह रहे हैं कि हम उनके घर के बाहर जाकर धरना दें क्या। छात्रों की पढ़ाई होगी प्रभावित एनएसयूआई के छात्र पीयूष शिवहरे का आरोप है कि कॉलेज में 6 से 7 दिनों तक के लिए आरएसएस का शिविर लगाया जा रहा है। इसकी वजह से छात्रों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित होगी। उन लोगों के रहने के लिए यहां पर रूम आवंटित किए गए हैं। कोई परमिशन नहीं दी गई है, इसका हम लोग कड़ा विरोध करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *