अबोहर में पुल से नीचे गिरा ट्रैक्टर:एक्सेल टूटा-2 हिस्सों में बंटा, बाल- बाल बचे दो दोस्त, बठिंडा से जा रहे थे राजस्थान

अबोहर के फाजिल्का रोड पर आज सुबह धान की पराली से लदे एक ट्रैक्टर एक्सेल टूटने के कारण दो हिस्सों मे बंट गया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर का एक हिस्सा पुल से नीचे जा गिरा। इस हादसे में ड्राइवर मामूली घायल हुआ, जबकि उसका साथी बाल बाल बच गया। बठिंडा निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर जस्सा सिंह और उसका साथी अमरीक सिंह अपने ट्रैक्टर में गांव घल्लू से धान की पराली लादकर राजस्थान के लिए जा रहे थे। आज सुबह वें गांव डंगरखेड़ा के निकट बने पुल से नीचे उतरने लगे तो ट्रैक्टर का एक्सेल टूट गया और ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। एक हिस्सा पुल पर गिरा तो एक उसका अगला हिस्सा पुल की रेलिंग से काफी ऊंचाई से नीचे जा गिरा। इस हादसे में जस्सा सिंह को मामूली चोटें आई है। इसकी सूचना मिलने पर एसएसएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाते हुए सड़क के बीच खड़ी धान की पराली को साइड में करवाया, ताकि उसके कारण कोई और हादसा ना हो सके। वहीं सड़क पर बिखरे ट्रैक्टर के डीजल पर भी मिट्टी डलवाई, ताकि वाहन चालक फिसलकर हादसे का शिकार ना हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *