ब्यावरा के सुठालिया फीडर पर मंगलवार को मेंटेनेंस:कई गांवों में सुबह 11 बजे से चार घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई

ब्यावरा उपसंभाग के 33 केवी सुठालिया फीडर पर मंगलवार को मेंटेनेंस किया जाएगा। इस वजह से फीडर से जुड़े कई गांवों में करीब चार घंटे बिजली नहीं आएगी। बिजली बंद रहने से ग्रामीण इलाकों में सिंचाई, घरेलू काम और मोटर पंप चलाने जैसे कार्य प्रभावित होंगे। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कटौती बिजली कंपनी के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हबीपुरा, लोधीपुरा, झरखेड़ा, रामपुरिया, सुन्दर खेड़ी सहित कई गांवों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सहायक अभियंता अमितेश अर्श ने बताया कि इस दौरान बिजली लाइनों की जांच होगी, खराब हिस्से बदले जाएंगे और फीडर को सुधारने का काम किया जाएगा, ताकि आगे बिजली की समस्या न आए। जरूरत पड़ने पर समय में थोड़ा बदलाव भी हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *