सड़क दुर्घटनाएं रोकने सोलर डेलीनेटर लगवाए
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर की ओर से सड़क दुर्घटनाए रोकने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा डिवाइडरों के स्टार्टिंग प्वाइंटों पर सोलर डेलीनेटर लगवाए गए है। जिसका उद्देश्य डिवाइडर से टकराकर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। नेशनल हाईवे 43 पर फुनगा के पास स्थित डिवाइडर के दोनों प्वाइंटों पर स्टेट हाईवे चचाई के पास स्थित डिवाइडर के दोनों ओर अनूपपुर शहर में कलेक्टेट कार्यालय के सामने स्थित डिवाइडर के दोनों ओर तुलसी कॉलेज के सामने स्टेट डिवाइडर के प्रारंभिक बिंदु पर अमरकंटक तिराहा के पास स्थित डिवाइडर के स्टार्टिंग पॉइंट पर सोलर डेलीनेटर की उपयोगिता यह प्लास्टिक का एक डेलीनेटर है, जिसके ऊपर सूर्य की ऊर्जा से चार्ज होने वाली लाइट लगाई गई है, जो रात्रि के समय ब्लिंक होते हुए जलती है। जिसे देख कर वाहन चालक अलर्ट हो जाते हैं, कि यहां कोई ऑप्टिकल स्थित है जिससे टकराने से बच जाते है।
डिवाइडर से भी होते हैं एक्सीडेंट
रात्रि के समय डिवाइडर के प्रारंभिक बिंदु अंधेरे के कारण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते जिससे वाहन चालक अक्सर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है। जिसे रोकने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज सोलर मुख्य डिवाइडर में सोलर डेलीनेटर लगवाए है।


