लोक सचेतन फाउंडेशन ने बांटा गरीब परिवारों को कंबल

लोक सचेतन फाउंडेशन ने बांटा गरीब परिवारों को कंबल
अनूपपुर।
नगर परिषद डुमरकछार में कड़कड़ाती ठंड के बीच, लोक सचेतन फाउंडेशन ने एक अहम समाजसेवी कार्य करते हुए 100 से अधिक गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए। यह कार्यक्रम फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्भय राव सिंह द्वारा आयोजित किया गया था। निर्भय सिंह, जो समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं, ने इस आयोजन के माध्यम से जरूरतमंदों और गरीबों की मदद की। इस अवसर पर सैकड़ों गरीब परिवारों ने हिस्सा लिया। फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने इस नेक कार्य के जरिए समाज में मानवता का संदेश फैलाया। कार्यक्रम में निर्भय के साथ उनके साथी जगदीश पटेल, आशीष राव, कमला वस्त्रकार, पुष्पा सिंह, उर्मिला, अशोक दुबे, नबी रसूल, बैद्यनाथ सिंह, अजय दुबे, संजय राव, करुणा निधान सिंह अवधेश वर्मा, दीपक अग्निहोत्री, गौरव मेहता, अविनाश यादव  उपस्थित रहे। बिपिन दुबे समेत कई वरिष्ठ और युवा समाजसेवी भी उपस्थित रहे। यह आयोजन उन परिवारों के लिए एक बड़ी राहत साबित हुआ है, जो ठंड में उचित गर्म कपड़ों के बिना कठिनाई झेल रहे थे। फाउंडेशन के इस कदम ने न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि समाज में एकजुटता और संवेदनशीलता का भी प्रतीक प्रस्तुत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *