कोतमा नपा प्रीमियम लीग 2025, टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला वार्ड क्र 9 और 2 की टीमों ने मारी बाजी

कोतमा नपा प्रीमियम लीग 2025, टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला
वार्ड क्र 9 और 2 की टीमों ने मारी बाजी
अनूपपुर।
नगर की खेल प्रतिभाओ को उजागर करने के आशय से गुरूद्रोणाचार स्टेडियम लहसुई कैम्प कोतमा में दिनांक 4 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2025 तक शुरू कोतमा नगर पालिका प्रीमियम लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस दिनांक 5 जनवरी 2025 को वार्ड क्रमांक 12, 9 एवं 2, 10 के यूनियर एवं सीनियर टीमो के बीच बहुत ही जोरदार रोमांचक मुकाबला सम्पन्न हुआ।
वार्ड क्र 9 एवं 2 की टीम जीते
कोतमा नपा प्रीमियम लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेन्ट 2025 के द्वितीय दिवस वार्ड क्रमांक 12, 9 एवं 2, 10 के सीनियर व जूनियर टीमो के बीच हुए शानदार मुकाबले में वार्ड क्रमांक 9 एवं 2 के सीनियर व जूनियर टीमो के खिलाडियो ने बेहतर क्षेत्ररक्षण बॉलिंग व बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए विजयी श्री हासिल करने में सफल रहे। वहीं वार्ड क्रमांक 12, 10 की जूनियर व सीनियर टीमो को पराजय का कडवा स्वाद चखना पड़ा। नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीएमओ की सराहनीय भूमिका कोतमा नपा प्रीमियम लीग 2024 की सफलता के लिए कोतमा नपा अध्यक्ष अजय सराफ, उपाध्यक्ष श्रीमती वैशाली बद्री ताम्रकार, सीएमओ प्रदीप झारिया सहित नपा के अन्य सहयोगी स्टाप सभी सम्मानीय पार्षद, सभी टीमो के प्रायोजक हर मैचो में उपस्थित रह कर खिलाडियो का उत्साह वर्धन करते रहे।
क्रिकेट प्रेमियो की भीड़
मैदान में नपा प्रीमियम लीग 2025 के प्रथम दिवस से ही हर दिन हर मैच में कई हजार क्रिकेट प्रेमीजन उपस्थित रह कर खिलाडियो का भरपूर उत्साह वर्धन कर रहे है। खचाखच भरे स्टेडियम का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने बनता है। कमेन्ट्रेटर की भूमिका में यह रहे हमेशा की तरह ही कोतमा एनपीएल 2024 के शुभारम्भ मैच में कमेन्ट्रेटर की भूमिका में राजकमल तिवारी, संदीप शिवहरे, रवि सोनी ने बेहतर ढंग से निभाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *