मोगा में कनाडा से लौटी महिला के घर से चोरी:जेठ के घर गई, युवक बाहर निकलता दिखा, सोने के जेवर चुराए

पंजाब में मोगा के कस्बा बाघा पुराना में कनाडा से लौटी एक महिला के घर से एक नौजवान ने सोने के जेवर और 40 हजार रुपए चोरी कर लिए और फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बतया कि, कस्बा बाघा पुराना निवासी मोहिंदर कौर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की है। महिला ने बताया कि वह 2006 से कनाडा में रहती है और पिछले साल अक्टूबर के महीने में ही अपने घर बाघा पुराना लौटी है। कल वह परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए कुछ दूर रहने वाले अपने जेठ के घर गई थी। खुली मिली घर की अलमारी एक घंटे बाद जब वह घर लौटी तो उसके घर से कमलप्रीत सिंह गोपी नामक युवक उसके घर से बाहर आता हुआ दिखाई दिया। उसने युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद उसने अपने घर जाकर देखा तो घर में कमरे में रखी अलमारी खुली मिली। उसका पर्स बैड पर पड़ा था और पर्स से दो सोने के कंगन, एक जोड़ी बाली, चार लेडिज अंगूठी और 40 हजार रुपए गायब मिले। महिला ने शक जताया कि यह चोरी कमलप्रीत ने की है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *