सर्व आदिवासी समाज का आज बस्तर बंद:बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन, आदिवासी नेता की जेल में हुई मौत का विरोध

छ्त्तीसगढ़ में कांकेर जिले के सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष की संदिग्ध मौत के बाद समाज में रोष है। वहीं बस्तर में आज सर्व आदिवासी समाज ने बंद का ऐलान किया है। आदिवासी समाज के इस बंद का बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन किया है। जगदलपुर, दंतेवाड़ा समेत अन्य जिलों में आपातकालीन सेवाओं के अलावा सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानें बंद रहेंगी। दरअसल, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की रायपुर सेंट्रल जेल में 4 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फर्जी वन पट्टा बनाने के आरोप में कांकेर पुलिस ने उन्हें 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। लेकिन 2 दिसंबर को उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि, बिना किसी सूचना के जीवन ठाकुर को रायपुर जेल ले जाया गया, जहां 2 दिन बाद उनकी मौत हो गई। रायपुर जेल में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने गुरुवार सुबह 8 बजे दम तोड़ दिया। 6 दिसंबर को उनके गृह गांव में अंतिम संस्कार किया गया। समाज में रोष जीवन ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बस्तर में सर्व आदिवासी समाज में रोष है। इस मामले की जांच की मांग की गई है। साथ ही आदिवासी समाज ने आज 9 दिसंबर को बस्तर बंद का ऐलान किया है। वहीं बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में आदिवासी समाज के बंद का व्यापारी संगठनों ने समर्थन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *