बिलासपुर| श्री सिंधु अमर धाम आश्रम झूलेलाल मंदिर चकरभाठा में चालीहा महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रतिदिन शाम 7:30 बजे महाआरती हो रही है। भगवान झूलेलाल एवं बाबा गुरमुख दास के मूर्ति पर पुष्प अर्पण कर पूज्य बहाराणा साहब की अखंड ज्योत संत सांई लाल दास के द्वारा विधि विधान के साथ प्रज्वलित की गई। सांई के सानिध्य में भक्तों के संग महाआरती की गई। इसके बाद प्रार्थना की गई। पल्लव पाया गया। प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति, श्री झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।


